सोशल मीडिया पर सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक टेक प्रोफेशनल शख्स चिलचिलाती धूप में ऊंट की पीठ पर बैठकर आराम से अपना लैपटॉप चला रहा है और ऑफिस का काम (Work From Home) कर रहा है।
अजब बात: वीडियो बनाने वाले ने जब उससे पूछा, तो उसने बताया कि वह भीड़भाड़ और रोज-रोज की कॉल्स से तंग आकर “पीसफुल एनवायरनमेंट” (शांति) की तलाश में रेगिस्तान आया है। नेटिजन्स इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और कमेंट कर रहे हैं कि ‘अब कॉर्पोरेट वाले कहीं भी चैन से जीने नहीं देंगे।’