राजनांदगांव/थाना सिटी कोतवाली राजनांदगॉव पुलिस की कार्यवाही। मारपीट के मामलें में एक आरोपी को गिरफ्तार भेजा गया जेल।””नाम आरोपी””- करण महोबिया पिता लोकचंद महोबिया उम्र 24 साल साकिन स्टेशन पारा 16 खोली राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छग)
“”मामले का संक्षिप्त विवरण””- प्रार्थी 03.06.2026 को थाना आकर आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह सोनू बार में काम करता है, कल 02.06.2026 के रात्रि 11ः45 बजे के आस पास सोनू बार को बंद करके घर जा रहा था तभी गौरी नगर का रहने वाला करण महोबिया आया और बोला की एक बीयर दो तब इसके बार बंद हो गया बोला, तो करण महोबिया इसे मां बहन की गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से हमला करने के लिए निकालना बताया। कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलॉफ अपराध क्रमांक 285/26 धारा 296, 351 (2), 118 (1) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड- अप.क्र. 155/20 धारा 294, 323, 341, 506, 34 भादवि0. के मामले में चालान किया गया है, एवं इस्त.क्र. 98-148/26 धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।