आरंग/राजा मोरध्वज की नगरी आरंग की पावन भूमि पर आयोजित “राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026” कवि सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव सम्मिलित हुए। युग कवि कुमार विश्वास, दिनेश बावरा,विनीत चौहान,रोहित शर्मा एवं साक्षी तिवारी की ओजस्वी एवं प्रेरक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन में शब्दों की सरिता, भावों की गरिमा और विचारों की ऊंचाइयों ने पूरे वातावरण को साहित्यिक ऊर्जा से भर दिया।
