
चरौदा/चरौदा-भिलाई में एक भव्य एवं प्रेरणादायक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक सहित शशिकांत बघेल, ब्रजेश बिचपुरीया, श्रीमती पूनम शुक्ला,विपिन चंद्राकर, श्यामा सुंदर जायसवाल, श्रीमती चंद्रकांता मांडले, वरुण यादव , बालमुकुंद वर्मा, हुपेंद्र चंद्रा, रामखिलावन वर्मा ,समीर अग्रवाल,सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगोष्ठी में नगर पालिका निगम के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, बुद्धिजीवी वर्ग, व्यापारी, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत अभियान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना तथा स्थानीय स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना देश को आर्थिक, सामाजिक एवं तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाने का आह्वान करते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। संगोष्ठी के दौरान उपस्थित विशेषज्ञ वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के विभिन्न आयामों पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना, महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता, महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हो रहे सकारात्मक प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगर पालिका निगम चरौदा की ओर से मुख्य अतिथि एवं समस्त गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया गया। उपस्थित नागरिकों ने संगोष्ठी को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और इसे अपने जीवन में अपनाने का दृढ़ संकल्प लिया।