रायगढ़/तमनार पुलिस की कार्रवाई में लोहे के शेड से पाइप एवं आलवेस्टर सीट चोरी करने वाले आरोपियों से चोरी का माल बरामद,कबाड़ खरीदी की आड़ में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी, वाहन चोरी के अपराध में वाहन चोरी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह —“चोरी और कबाड़ के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर रायगढ़ पुलिस की सतत निगरानी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने मोटर सायकल चोरों, कबाड़ चोरों एवं अवैध रूप से कबाड़ खरीदी करने वालों पर सतत निगरानी रखकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तमनार पुलिस द्वारा लोहा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।””गिरफ्तार आरोपी”” — वशीकूल इस्लाम पिता असरफ अली उम्र 46 वर्ष, निवासी वाउसीपुकुर थाना लालगोला जिला मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल), वर्तमान निवासी तमनार थाना तमनार जिला रायगढ़। जयराम बेहरा पिता विश्वनाथ बेहरा उम्र 45 वर्ष, निवासी खम्हरिया थाना तमनार जिला रायगढ़।
