रायपुर/गांजा तस्करी करते उडीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

रायपुर/पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से कुल 6.110 किलोग्राम गांजा एवं 01 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त। जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 3,15,500/- रूपये। गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।पूछताछ कर प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में की जायेगी End-to-End कार्यवाही।
आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 49/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही। वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा गांजा के कुल 13 प्रकरणों में 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 131.768 किलोग्राम गांजा, 2,04,700/- रूपये नगदी रकम, 02 नग चारपहिया वाहन एवं 06 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 78,25,200/- रूपये किया गया है जप्त। एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत एक्सप्रेस-वे स्थित एक पान दुकान पास एक व्यक्ति गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर व्यक्ति को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रविन्द्र कुमार सतपथी निवासी काटाभंाजी उडीसा होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके बैग की तलाशी लेने पर बैग में अलग – अलग पैकेट में गांजा रखा होना पाया गया।
आरोपी रविन्द्र कुमार सतपथी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 6.110 किलोग्राम गांजा एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 3,15,500/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 49/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करEnd-to-End कार्यवाही की जा रहीं है। गिरफ्तार आरोपी – रविन्द्र कुमार सतपथी पिता स्व. शैशवदेप सतपथी उम्र 54 साल निवासी अशोक नगर वार्ड क्रमांक 09 काटाभांजी थाना काटाभांजी जिला बलांगीर उडीसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *