महासमुंद/कर्मा सेना पटेवा मंडल के अध्यक्ष बने रुमेश साहू

महासमुंद/राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक अशवंत तुषार साहू के अध्यक्षता मे राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के तत्वधान मे आयोजित शुभम होटल पटेवा में मंडल का गठन हुआ जिसमे पटेवा मंडल अध्यक्ष रुमेश साहू बने , उपाध्यक्ष शुभम साहू, सचिव कुशल साहू, अन्य सदस्य की उपस्थित रहे | पुष्प माला पहनाकर रुमेश साहू को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किए
अध्यक्ष रुमेश साहू ने अपने सम्बोधन मे कहा साहू समाज की एकता का मुख्य संदेश “संगठन में ही शक्ति है” और “सामाजिक समरसता” है, जो भाईचारे, शिक्षा प्रसार, कुरीतियों को खत्म करने और गरीब से गरीब व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़कर समाज के समग्र विकास पर जोर देता है। माता कर्मा देवी के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षित, जागरूक और एकजुट समाज बनाने का संकल्प, गौरवशाली इतिहास के साथ युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *