भिलाई/वीआरएम क्लब द्वारा आयोजित 9 A-Side फुटबॉल टूर्नामेंट “महासंग्राम 2026” में सांसद विजय बघेल ने की शिरकत

भिलाई/वीआरएम क्लब
द्वारा आयोजित 9 A-Side फुटबॉल टूर्नामेंट “महासंग्राम 2026” पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन और खेल भावना दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया तथा कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम भावना का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सांसद श्री बघेल का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संरक्षण रिंकू साहू, सचिव विनोद रजक, आयोजक मुकेश सिंह, सह-आयोजक दीपक कुमार, संयोजक हरिकांत सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नया मंच प्रदान किया तथा युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *