रायपुर/रायपुर पुलिस कमिश्नरी क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसने पुलिस का चौतरफा एक्शन।
ऑनलाईन डिलीवरी करने वाली विभिन्न कंपनियों के नोडल अधिकारियों के साथ आज बैठक में स्पष्ट निर्देश:- 1) प्रतिबंधित ई-सिगरेट, गोगो पेपर, हुक्का एवं हुक्का से संबंधित किसी भी प्रकार की सामग्री, साथ ही किसी भी प्रकार के चाकू, धारदार एवं घातक हथियार व नारकोटिक पदार्थ सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री की रायपुर में ऑनलाईन डिलिवरी किसी भी परिस्थिति में न की जाए। 2) ग्राहकों को ऑनलाईन ऑर्डर की गई सामग्री की डिलिवरी केवल उनके द्वारा ऑर्डर के समय दर्ज किए गए पते (घर, दुकान अथवा संस्था) पर ही करने तथा किसी भी स्थिति में रोड साइड पर डिलिवरी नहीं करना है। 3) ऑनलाईन शॉपिंग संस्थानों में कार्यरत सभी डिलिवरी बॉय, कर्मचारियों एवं अन्य स्टाफ का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने तथा नवीन रूप से नियुक्त कर्मचारियों का ज्वाईनिंग से पूर्व पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
