बलौदा बाजार/कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा में आयोजित विश्व प्रसिद्ध सतगुरू कबीर संत समागम समारोह माघ मेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। परम् पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहब जी, परम् पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनीनाम साहब जी का दर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त किया। इस अवसर पर मेला भ्रमण कर जनता को मेले की बधाई एवं साहेब बंदगी की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल,पूर्व सांसद अभिषेक सिंह,विधायक ईश्वर साहू, विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
