भिलाई/नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड क्र. 41 एवं 42 में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से सभी बूथ अध्यक्ष एवं BLA-2 उपस्थित रहे। आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं पूर्व BJYM कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडे द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में चुनाव जीतने की रणनीति और बूथ स्तर को और अधिक मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ता पूर्ण ऊर्जा और एकजुटता के साथ निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए तत्पर हैं!
