भिलाई/आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर वार्ड क्र. 45 और 38 में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी प्रवीण पांडेय, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय, जिला महामन्त्री मनीष अग्रवाल, सहप्रभारी अनिल सोनी, वार्ड पार्षद पीयूष मिश्र और श्यामसुंदर राव उपस्थित रहे। संगठन की मजबूती और जीत के संकल्प के साथ बैठक संपन्न हुई।
