भिलाई/वार्ड 46, 50 एवं 51 में आगामी नगरीय निकाय चुनावों की रणनीतियों और तैयारियों को लेकर एक अति आवश्यक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों में संगठन की मजबूती और ऐतिहासिक विजय की रूपरेखा तैयार करना था। इस अवसर पर नगरीय निकाय चुनाव के सहप्रभारी चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, राम जन्मोत्सव समिति युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, मंडल प्रभारी प्रवीण पाण्डेय,जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, सहप्रभारी अनिल सोनी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य सत्यम ब्यास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 (BLA-2) तथा देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यप्रणाली और चुनावी रणनीतियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंत में, सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ पूरी ऊर्जा और तन्मयता से मैदान में उतरकर हर बूथ पर पार्टी का परचम लहराने और भव्य सफलता प्राप्त करने का दृढ़ संकल्प लिया।
