भिलाई/सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने छत्तीसगढ़ राज्य एवं आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। ज्ञात हो कि आज छत्तीसगढ़ राज्य एवं आंध्र प्रदेश का स्थापना दिवस है,इस अवसर पर 18 नंबर रोड स्थित कैंप-01 में अमर शहीद श्री पोटटी श्रीरामुलु चौक पर दोनों ही राज्यों का स्थापना दिवस मनाया व कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम का आयोजन भिलाई तेलुगु समाज के द्वारा किया गया था इसमें उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मंगलकामना की। इस मौके पर समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू ने दोनों ही राज्यों के लिए सुख,शांति और समृद्धि की भगवान से मनोकामना करते हुए देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की। इस दौरान समाज के अध्यक्ष जोगा राव,संयोजक कोरमा राव,आर. मुरली,पार्षद लक्ष्मीपति राजू,सत्यवती जायसवाल,पीएस. राव,
एमएन. राव और समिति व समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
