दुर्ग/तलवार से हमला करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार । ट्रक हटाने की बात को लेकर हुआ विवाद, आरोपी ने गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी। विवाद के दौरान तलवार निकालकर हमला करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई।”””संक्षिप्त विवरण”””: 27.10.2026 को प्रार्थी अमरेन्द्र सिंह ट्रांसपोर्ट नगर, हथखोज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक हटाने की बात को लेकर ट्रक चालक एवं प्रार्थी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी तथा तलवार निकालकर हमला करने का प्रयास किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 617/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 27.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।”””गिरफ्तार आरोपी”””: नाम: सचिदानंद सिंह,उम्र: 45 वर्ष,निवासी: ट्रांसपोर्ट नगर, हथखोज, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।”””सराहनीय भूमिका”””: उक्त कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई पुलिस की उल्लेखनीय भूमिका रही।
“””दुर्ग पुलिस की अपील”””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि रास्ते, वाहन हटाने अथवा अन्य किसी भी कारण से विवाद होने पर कानून अपने हाथ में न लें। किसी भी विवाद की स्थिति में संयम बनाए रखें तथा हिंसा, गाली-गलौज एवं हथियारों का उपयोग करने से बचें। किसी भी प्रकार की धमकी या हिंसक गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
