भिलाई/आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर 25/10/26 को जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के निर्देशानुसार एवं मंडल अध्यक्ष शशि भगत की अध्यक्षता में वार्ड-23,की महत्वपूर्ण बैठक सामुदायिक भवन घसीदास नगर में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे रिकेश सेन विधायक, वैशाली नगर चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी नगर निकाय चुनाव सह प्रभारी, गोपाल कृष्ण वर्मा मंडल प्रभारी,श्रीमती रश्मि सिंह, मंडल सह प्रभारी, निखिल सोनी,श्रीमती कमलावती चौहान, शक्ति केंद्र प्रभारी,मोतीलाल श्रीवास्तव मंडल महामंत्री। बैठक में वार्ड-23 के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चुनावी रणनीति एवं संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
