भिलाई/शिव सेना(उद्धव बाला साहब ठाकरे)दुर्ग भिलाई के संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा त्यौहारों में दूध,दही,पनीर से लेकर सोन पापड़ी,मैसूर पाक,एक्सपायरी,मिठाइयाँ दुकानों व होटलों में धड़ल्ले से बेची जा रही जिससे आम लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है त्यौहारी सीजन में मिलावटी नकली और एक्सपायरी (तरिख पार कर चुके) दूध दही पनीर मावा सोन पापड़ी और मैसूर पाक जैसी मिठाईयों की बिक्री काफी बढ़ जाती है मिठाईयों की बढ़ती मांग आम लोगों का स्वास्थ्य सीधे खतरे में पड़ता है ज्यादा कमाई के चक्कर में कुछ दुकानदार लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते हैं एक्सपायरी डेट की या बिना लैब टेस्ट की मिठाईयाँ खाना सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है बच्चे,बुजुर्ग,या गर्भवती महिलाओं,को फूड पांइजनिंग और पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती है दूषित मिठाई खाने से फूड पांइजनिंग हो सकती है जिसके कारण गंभीर पेट दर्द उल्टी दस्त जी मिचलाना और तेज बुखार जैसी समस्याएं होती है। पुरानी मिठाईयों में अक्सर फंगस लग जाती है जो पेट में जाकर टॉक्सिक (जहर)पैदा करती है और लीवर व पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाती है ऐसे होटलों दुकानों को त्यौहारौ हार पर्व के समय बंद कर लाईसेंस निरस्त करें प्रशासन सभी दुकानों की सैंपल की जाँच हो मिठाईयाँ बनने के बाद किन किन दुकानदारों के यहाँ पहुँचा उनकी भी जाँच हो खराब पायें जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाय ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी पुनरावृत्ति न हो।
