भिलाई/भाजपा नेता दुर्गेश चौधरी ने दशहरा एवं विजयादशमी पर्व पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। श्री चौधरी ने कहा कि यह त्यौहार हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख पर्व में से एक है जो बुराई पर अच्छाई,असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। यह त्यौहार हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता हैं जो शारदीय नवरात्रि के समापन के ठीक अगले दिन आता हैं। श्री चौधरी ने भगवान से प्रार्थना की है कि विजयादशमी और दशहरा पर्व सभी के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि लेकर आएं सभी देशवासियों को पुनः दशहरा एवं विजयादशमी पर्व की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
