भिलाई/भाजपा नेता धनेश्वर चौहान ने असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरा व विजयादशमी की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह केवल रावण दहन का पर्व नहीं है बल्कि अपने अंदर के गर्व,घमंड,अहंकार और बुराइयों को जलाने का त्यौहार हैं हमें प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए तभी समाज एवं देश का विकास होगा। श्री चौहान ने आगे बताया कि भगवान से आज यही प्रार्थना हैं कि हमारा देश निरंतर आगे बढ़े,प्रगति करे और आपस में भाईचारा तथा प्रेम बना रहे। आप सभी को पुनः दशहरा एवं विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
