भिलाई/राजनीतिक सूत्रों से प्राप्त जानकारीनुसार पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी की दावेदारी को पुख्ता माना जा रहा हैं क्योंकि वे एक लंबे अंतराल से पार्टी में लगे हुए हैं और इनको जनता का भरपूर जनसमर्थन भी प्राप्त हो रहा हैं। कहा जा रहा हैं कि अनिल सोनी को राजनीति का लम्बा अनुभव है वो संगठन को विपक्ष में रह कर बड़े ही मजबूती से चलाते थे जिसके कारण उनकी लोकप्रियता व पकड़ पार्टी तथा वार्ड में मजबूत है। ज्ञात हो कि अनिल सोनी ज्वैलरी के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं जिसके कारण व्यापारियों में भी जबरदस्त पकड़ हैं और शैक्षणिक योग्यता एमएससी है संगठनात्मक अनुभव को देखे तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रशिक्षु(द्वितीय वर्ग),भाजपा कैंप मंडल पूर्व मंत्री,जिला प्रवक्ता प्रशिक्षण प्राप्त दुर्ग,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो,मंडल पूर्व महामंत्री,कैंप मंडल सदस्यता प्रभारी,विशेष आमंत्रित सदस्य भिलाई जिला,जिला सहसंयोजक स्वच्छ भारत मिशन और किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे हैं। इसके अलावा वर्तमान में भिलाई जिला में कार्यसमिति सदस्य,सहप्रभारी खुर्शीपार मंडल तथा ओबीसी मोर्चा
(छग) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं,पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पार्टी के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जा रही हैं इसका निर्वहन करते आ रहे हैं। कथित रूप से कार्यकर्ताओं का कहना हैं कि सन 2000 में नगर निगम भिलाई अस्तित्व में आया लगातार निगम चुनाव में भाजपा 20 वर्षों से कैंप मंडल में 02 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाई थी लेकिन श्री सोनी के नेतृत्व में पार्टी ने कैंप में जीत के झंडे गाड़ दिए और 07 सीटों पर विजय हासिल की जिसका पूरा श्रेय अनिल सोनी को जाता हैं,03 सीटो पर हार बहुत ही नजदीक से हुई। इनकी इसी काबिलियत को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता उक्त वार्ड से टिकट देने की मांग कर रहे हैं,अनिल सोनी की खासियत यह रही है कि उन्होंने संगठन के सभी कार्यों में तमाम गुटों को साधा और सबको लेकर चले। पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं की सहमति से काम किया जिसकी वजह से इनका कोई विरोध नहीं है अनिल सोनी को पार्टी के द्वारा वार्ड 34 से प्रत्याशी बनाना चाहिए ताकि विजयश्री प्राप्त हो सके।
