दुर्ग/हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे आदिवासी समुदाय की दो होनहार बेटियां “””कु. लोकेश्वरी सलामे एवं कु. कुसुम नेताम”” को अपनी शिक्षा निरंतर जारी रखने के लिए कुल 33,000/- रुपये की आवश्यकता थी। इस हेतु””छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकला तारम”” द्वारा आर्थिक सहयोग की अपील की गई थी। आप सभी सगा-समाज के सहयोग से कुल””29,400/- रुपये”” की राशि एकत्रित हुई, जिसे आज समाज प्रमुखों द्वारा दोनों बच्चियों को सौंप दिया गया। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद आप सभी सहयोगी सगाजनों का हृदय से आभार व्यक्त करता है। आपका यह सहयोग बेटियों के भविष्य को रोशन करेगा।
