भिलाई/वार्डवासियों ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान कथित रूप से कहा कि वार्ड 16,सुपेला से वरिष्ठ भाजपा नेता धनेश्वर चौहान जीत की गारंटी है क्योंकि इनके सिवा कोई और भाजपा को यहां से जीत नहीं दिलवा सकता हैं। यहां से भाजपा बस एक बार अपवादस्वरूप जीत का स्वाद चख पाई थी उसके बाद लगातार पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ रहा हैं जिससे क्षेत्र में विकास कार्य रुके हुए हैं अगर वार्ड की प्रगति करना है तो धनेश्वर चौहान को टिकट दिया जाएं जो कि विपक्षी दलों पर भारी पड़ेंगे और एकतरफा विजय हासिल करेंगे।भाजपा नेता धनेश्वर चौहान अपने सौम्य एवं सरल व्यवहार के लिए क्षेत्र में जाने जाते हैं किसी पहचान के मोहताज नहीं है वार्ड में मजबूत जनाधार हैं। वर्तमान में भाजपा सुपेला मंडल में मंत्री के पद कार्य कर रहे हैं और यहां के छाया पार्षद है,बखूबी अपना दायित्व निभा रहे हैं, पिछले 15-20 सालों से निरंतर तन,मन और धन से पार्टी एवं जनता की सेवा करते आ रहे हैं इसलिए उनका पहला हक बनता हैं। श्री चौहान बूथ में सक्रिय सदस्य,बूथ अध्यक्ष,संयोजक और नगरीय निकाय विभाग में जिला महामंत्री के पद को सुशोभित कर चुके हैं साथ ही साथ पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए हैं और हिन्दू जागरण मंच के संयोजक भी है व्यापारियों के बीच भी जबरदस्त पकड़ हैं गत 10 साल से अनवरत लक्ष्मी नगर मार्केट के अध्यक्ष हैं जो कि अपने आप में एक रिकार्ड हैं। धार्मिक कार्यों में भी बहुत आगे रहते हैं शीतला तालाब के पास शनि मंदिर की स्थापना तथा लक्ष्मी मार्केट में शिवजी का मंदिर इनके ही द्वारा निर्मित करवाया गया है, हनुमान जयंती समिति के 15 साल से अध्यक्ष हैं। दुर्गोत्सव, गणेशोत्सव और कृष्ण जन्माष्टमी में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं,सामाजिक क्षेत्र में अत्यधिक आगे रहते हैं,सबके हर कार्य में मदद को आतुर रहते हैं दुख-सुख में सहयोग करते हैं। क्षेत्रवासियों ने आगे बातचीत के दौरान कथित तौर से कहा कि यहां के पार्षद ने अपनी जिम्मेदारी का सहीं तरीके से निर्वहन नहीं किया है जिसके कारण चारों ओर गंदगी का आलम हैं ,नालियां कचरे से पट चुकी हैं,भयंकर बदबू मार रही है,कीड़ों से बदबदा रही हैं,जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है,नालियों की महीनों से सफाई नहीं हुई हैं। वार्ड में हर जगह गंदगी ने अपना साम्राज्य कायम कर लिया है, कचरे के कारण लोगों का जीना-खाना मुश्किल हो गया है जिससे आमजनता बेहद नाराज एवं आक्रोशित नजर आ रही हैं। अब जनता ने धनेश्वर चौहान को जितवाने का मन बना लिया है,धनेश्वर चौहान के सिवा दूसरा कोई विकल्प नहीं है हम लोगों को ऐसे ही जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो कि हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहे और जनमानस के सुख- दुख में कंधा-से-कंधा मिलाकर खड़ा रहे। हम सभी वार्डवासी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अनुरोध एवं मांग करते हैं कि आगामी निगम चुनाव में जनहित में धनेश्वर चौहान को वार्ड से टिकट दिया जाएं क्योंकि वार्डवासियों की पहली पसंद श्री चौहान हैं।
