भिलाई/भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने बताया कि महिला मोर्चा जिला भिलाई के नेतृत्व में राहुल गांधी के पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा की बहनें, मंडल के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा ओबीसी मोर्चा के समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
