भिलाई/भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओबीसी मोर्चा कन्हैया सोनी,वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल भवन में आयोजित भव्य सावन तीज मिलन समारोह में प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए । श्री सोनी ने कार्यक्रम के विषय में बताया कि इस अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति एवं बहनों के साथ सावन तीज की खुशियों को साझा करने का सौभाग्य मिला। सावन तीज हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी प्रेम एवं सौहार्द का सुंदर पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, एकता और आत्मीयता को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने सुंदर एवं गरिमामय आयोजन के सफल आयोजन के लिए समिति के ललित मोहन एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी ने जिस उत्साह, समर्पण और आत्मीयता के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। ईश्वर से कामना है कि हमारी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर होते रहें और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं एकता का संदेश फैलाते रहें।समस्त मातृशक्ति एवं आयोजन समिति को सावन तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।
