भिलाई/स्थानीय नागरिकों से प्राप्त जानकारीनुसार उक्त वार्ड में पिछ्ले कई दिनों से रहवासी गंदगी की वजह से अत्यधिक परेशान हैं और बदबूदार माहौल में रहने को मजबूर है इसके लिए निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं क्योंकि समस्या की शिकायत निगम के आला अधिकारियों से कई बार की जा चुकी हैं मगर उनके कानों में जूं तक नहीं रेंग रही हैं परिणामस्वरूप निवासीगण नरकीय जीवन जीने को बेबस है। यहां पर आप जाएंगे तो पाएंगे कि गटर सालों से टूटा हुआ दिखलाई दे रहा हैं और ऊपर तक गंदगी, मल आदि से भर चुका हैं जो कि लबालब भर जाने की वजह से रोड में बह रहा हैं मानो टूटी पाईप लाईन में से पानी निकल रहा हो एवं जिसकी कोई स्थायी निकासी नहीं है जिसके कारण मकीन को बहुत अधिक तकलीफों का सामना करना पड़ रहा हैं वे लोग चिंतित हैं। जो कि प्रतिदिन दर्शन हेतु मंदिर जाते हैं उनके पैरों में गंदगी इत्यादि लग जाती हैं ऐसे में वो अपने आपको अपवित्र महसूस करते हैं। यहां पर निवासरत लोगों ने कथित रूप से बताया कि यह हाल पूर्व के अनेक महीनों से है जिसकी बार-बार शिकायतें निगम प्रशासन से की जा चुकी हैं किंतु वे लोग भी केवल आश्वासन का झुनझुना पकड़ा देते हैं,ऐसा लगता हैं अधिकारियों ने आंखों पर पट्टी बांध ली हो। खासकर सावन के महीने में भक्तों को भारी मलिनता के कारण मानसिक और शारीरिक पीड़ा हुई क्योंकि रोजाना सैकड़ों भक्तजन मंदिर जाते थे लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा। अभी कुछ दिनों बाद श्री गणेश चतुर्थी आ रही हैं तथा यहीं चंद कदमों की दूरी पर श्री गणेश भगवान की प्रतिमा बैठाई जाती हैं अनेक दफा बताने के पश्चात भी अधिकारी सफाई नहीं करवा रहे हैं जिससे लोग बेहद चिंतित व आक्रोशित हैं और स्थानीय निवासियों में निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हैं।
