भिलाई/शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे)दुर्ग भिलाई संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा जोन 3 नंदनी रोड़ वार्ड 33 कुसुम पेट्रोल पंप के सामने सड़क से 10 फिट नीचे पानी का मेन पाईप लाईन में लगभग 6 इंच का छेद होने के कारण 10 दिनों तक लाखों लीटर पीने का पानी बर्बाद हुआ शिव सेना ने निदान (1100) एवं (सीएम) हेल्प लाईन नम्बर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई थी तब जाकर प्रशासन के अधिकारियों ने तत्परता दिखाई सीमेंटीकरण सड़क को खोदकर पानी के मेन लाईन को बंद कर गुरुवार को पाईप को सुधारा गया छावनी चौंक,के दुकानदारों,एवं ट्रांसपोर्टरों ने शिवसेना का आभार व्यक्त करने वाले महेन्द्र सिंह,सूर्या तिवारी,जसवंत सिंह,धनसिंह बंजार,शब्बीर अंसारी,राजू राम,सुरेश साहू,मींटू राय,कोटेश राव,रमेश सिंह,दुर्गेश पांडे,सुरेश बाॅक्सर।
