भिलाई/प्राप्त जानकारीनुसार नंदिनी रोड समीपस्थ शीतला कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों के द्वारा सड़क किनारे दुकान लगाने से आमजनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं लेकिन निगम प्रशासन व ट्रैफिक विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही हैं। यहां पर आप देखेंगे तो पाएंगे कि नंदिनी रोड समाप्त होते ही जैसे शीतला कॉम्प्लेक्स प्रारंभ होता हैं वैसे ही रुकावट वाली स्थिति का मुकाबला करना पड़ता हैं ऐसा दिन में कई बार होता हैं जिससे आवागमन प्रभावित होता हैं और राहगीरों को मुसीबत से गुजरना पड़ता हैं। इसके अलावा कुछ स्थानीय दुकानदार भी अपने सामानों को दुकान के बाहर सजा कर रख देते हैं जिसके कारण भी रोड की चौड़ाई कम हो जाती हैं साथ ही खरीददारी करने आए ग्राहक भी अपने वाहन को आडा-तेडा खड़ा कर देते हैं वो भी सड़क अवरुद्ध होने का एक बड़ा कारण है अगर गलती से किसी की तबियत खराब हो जाए तो एम्बुलेंस का निकलना नामुमकिन है इसके बावजूद निगम प्रशासन व यातायान विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है जो कि लोगों के लिए ताज्जुब का विषय बन गया हैं। ऊपर से सितम यह कि कुछ लोग सड़क से सट कर ही दुकानदारी कर रहे हैं जिसकी वजह से भी मार्ग बाधित हो रहा हैं खासकर रविवार के दिन दुकानों की बाढ़ आ जाती हैं जो कि बाजार आने-जाने वालों के लिए पहाड़ पर चढ़ने जैसा हो गया है। अक्सर इस रोड बाधा की वजह से लोग एक-दूसरे के वाहन से टकरा जाते हैं और बेवजह की तू-तू,मैं-मैं हो जाती हैं अनेक दफा झगड़े की स्थिति निर्मित हो जाती हैं जो कि कभी भी विस्फोटक रूप ले सकता हैं। यहां से पावर हाउस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और स्टील प्लांट ड्यूटी ग़मनागमन करने वाले घोर संकट में पड़ जाते हैं। कुछ वाहन चालकों ने बताया कि ऐसी स्थिति पिछ्ले कई वर्षों से बनी हुई है लेकिन प्रशासन इस ओर गंभीरतापूर्वक ध्यान नहीं दे रहा हैं जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। विशेषकर महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चों को आमदरफ्त में बहुत तकलीफ होती हैं पता नहीं क्यों प्रशासन मौनी बाबा बना बैठा है? अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है इस समस्या से मुक्ति दिलवाना चाहिए ताकि जनमानस को राहत मिल सके।
