भिलाई/सूत्रों से प्राप्त जानकारीनुसार वार्ड 32, बैकुंठधाम में छत्तीसगढ़ चौक से लेकर लेकर जेपी नगर, शिव मंदिर तक आरसीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए जिसे बने हुए चंद माह ही बीते हैं और जगह-जगह से उखड़ने लगी है जो कि आमजनता में भारी नाराजगी का कारण बन रहा हैं। पहली ही बरसात में सड़क उखड़ रही हैं और ऐसी दिखलाई पड़ रही हैं मानो वर्षों पूर्व बनाई गई है जिसे लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त हैं लेकिन वार्ड पार्षद को कोई फर्क नहीं पड़ रहा हैं। यहां पर आप देखेंगे तो पाएंगे कि सड़क अपनी दुर्दशा खुद बयां कर रही है,सड़क का हाल बेहाल है, अभी हुई बारिश से ही सड़क में गड्ढे हो गए हैं और इधर- उधर टूट गई है इतने से पानी में जब यह हाल है तो अभी पूरी बरसात बाकी है ऐसे में क्या होगा यह सोचकर जनता परेशान हैं? आरसीसी की जगह पर पीसीसी होने की बात आमजनता बता रही हैं, उसमें भी केवल खानापूर्ति की गई है और जनता के पैसों को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। स्थानीय नागरिकों का तंज कसते हुए कहना हैं कि अगर आरसीसी रोड की ये स्थिति है तो पीसीसी का क्या होगा इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं? स्थानीय नागरिकों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वार्ड पार्षद को हमने चुनाव के बाद कभी-कभार ही देखा है, जो कि निरंतर दौरा नहीं करती हैं सारा कार्य उनके पति ही देखते हैं जो कि पार्षद पति होने के नाते आते-जाते रहते हैं। जब सड़क का निर्माण कार्य किया गया तो स्थल पर देखने के लिए पार्षद और निगम अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित नहीं रहते थे केवल रामभरोसे हुआ हैं जिसके परिणामस्वरूप सड़क की हालत खस्ताहाल हैं। निम्न स्तर का कांक्रीट डाला गया और बिना किसी डर-भर के निर्माण कार्य सम्पन्न हो गया। ऐसे में हम लोग शिकायत करे तो किससे करें जब आमजनता की कोई सुनने वाला नहीं है तो किससे फरियाद करे ?
