राजनांदगांव/शहर में कांबिंग गश्त : राजनंदगांव पुलिस द्वारा 50 से अधिक असामाजिक तत्वों की चेकिंग,कांबिंग गश्त के दौरान मारपीट मामले के फरार आरोपी को धरदबोचा गया

राजनांदगांव/राजनांदगांव जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु राजनांदगांव पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग कर 04 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इन टीमों द्वारा थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग एवं पुलिस चौकी चिखली क्षेत्रों के संवेदनशील मोहल्लों एवं कॉलोनियों में सघन कांबिंग गश्त की गई। कांबिंग गश्त के दौरान कुल 70 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे , जिन्होंने शहर के गली-मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों एवं सुनसान क्षेत्रों में भ्रमण कर 50 से अधिक असामाजिक तत्वों की जांच-पड़ताल की। अभियान के दौरान सक्रिय गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। साथ ही पूर्व में अपराध में संलिप्त नाबालिग बालकों के घर जाकर उनके माता-पिता को बच्चों को रात्रि में बाहर न घूमने देने की समझाइश दी गई। देर रात्रि तक सार्वजनिक एवं सुनसान स्थानों पर अलाव जलाकर नशे की हालत में बैठे व्यक्तियों को चेक कर उन्हें अपने-अपने घर जाने एवं देर रात बाहर न घूमने की हिदायत दी गई। कांबिंग गश्त के दौरान चौकी चिखली के अपराध क्रमांक 624/25, धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1) बीएनएस के फरार आरोपी धर्मेंद्र तलकई पिता उदय रग्गना उम्र 23 वर्ष निवासी स्टेशन पारा को धरदबोचा गया।उक्त कांबिंग गश्त में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, डीएसपी,उप पुलिस अधीक्षक आजाक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित सभी संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारी अपने- अपने दल-बल के साथ उपस्थित रहे। राजनांदगांव पुलिस द्वारा इस प्रकार की कांबिंग गश्त आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे एवं अपराधियों में भय का माहौल कायम हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *