रिसाली/मरौदा स्टेशन वार्ड 17 मे जयंती महानंद नामक महिला जो बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है उसके वार्ड मे किसी को किसी प्रकार की तकलीफ होती है तो अपना फर्ज अवश्य निभाती है। जयंती महानंद के वार्ड 17 में एक लड़की जिसका नाम दीपिका गाड़ा,विगत दिनों जिसकी मौत हो चुकी है। दुर्ग जिला अस्पताल में समय पर खून ना मिलने की वजह से मौत पर जयंती महानंद ने दुर्ग जिला अस्पताल मे बहुत हंगामा किया और नारेबाजी कर प्रशासन को हिला डाला। अस्पताल प्रबंधन को सामने आकर सही कार्यवाही का आश्वासन देना पड़ा इस हंगामे की गूंज सुन दुर्ग जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने धरना दिया जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। फिर पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर से मुलाकात की तथा उचित कार्यवाही की मांग की। जिसमें परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए परिणाम स्वरूप जांच कर दोषी पर कार्यवाही हुआ और अब उसी दीपिका गाड़ा की छोटी बहन जिसे सिकलीन की समस्या है, जिसकी अचानक तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती किया जिसमे जयंती महानंद ने फिर अपना फर्ज निभाते हुए तत्काल जिला अस्पताल मे संपर्क कर सही इलाज करवाने के लिए जिम्मेदारों से बात किया जिस पर जिला अस्पताल मे कांग्रेस प्रतिनिधि दुशयंत देवांगन से संपर्क कर वस्तुस्थिति से परिचय कराया बातों को सुनकर उनका बहुत ही अच्छा सहयोग मिला और सही इलाज प्रांरभ हो गया। फिर कांग्रेस टीम को जयंती महानंद के द्वारा सूचना देने पर हम सब पहुंचे जिसमें भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी चंद्रकांत कोरे,पूर्व एल्डरमेन श्रीमती संगीता सिंह, संतुदास मानिकपुरी, दीपक तिवारी शामिल हैं। हम सब जिला अस्पताल पहुंचे जहां दीपिका गाड़ा बहन से भेंट मुलाकात हुई साथ ही दुष्यंत देवांगन से मुलाकात कर चर्चा किया। तब पता चला कि मरौदा स्टेशन से दो मरीज और भर्ती है जिसमे एक का पैर फैक्चर,एक लड़की फूड पाईजन की वजह से भर्ती है दोनो से मुलाकात किया गया। साथ ही दुष्यंत देवांगन से सहयोग के लिए चर्चा किया इस मामले को लेकर दुष्यंत देवांगन ने डाक्टरों से चर्चा कर सही इलाज के लिए कहा जिनके सहयोग से सही इलाज जारी है। इस प्रकार से नेक कार्य करती है जयंती महानंद, कांग्रेस के लिए गर्व की बात है इस प्रकार के कार्यकर्ता से कांग्रेस पार्टी मजबूती बनती है। इस प्रकार से हर कांग्रेस कार्यकर्ता को अपने अपने वार्ड मे सक्रिय रहना चाहिये हर समस्या के लिए तत्पर रहना चाहिये जिससे आम जनता को बल मिलता है। उक्त जानकारी
चंद्रकांत कोरे, प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी भिलाई ने दी।
