भिलाई/शिवनाथ नदी सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे रेलिंग के आसपास भीड़ पर प्रतिबंध लगाने शिव सेना यूबीटी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी के आसपास नदी के किनारे गहराई के पास बने लोहे की रेलिंग,ग्रिल,जाली,के सहारे बच्चे,या आम लोग मौज मस्ती कर उत्साहित होकर भीड़ में मोबाईल फोन से फोटो विडियों रील सेल्फी लेने व्यस्त रहते हैं, ऐसे समय लोगों को यह नहीं मालूम रहता है कि जहाँ पर खड़े वो जगह फिसलन और खतरे से भरा रहता है कई लोग लोहे की रेलिंग से खिलवाड़ करते रहते हैं उसमें अपने शरीर का भार दे कर खड़े रहते हैं उनकी देखा देखी में और भी लोग रेलिंग के सहारे मजबूती के साथ खड़े रहते हैं गहरे नदी के किनारे हादसों को रोकने के उद्देश्य से लगाये गये लोहे के पाईप,एंगल,से कुछ जगहों पर पतली पाईप जो उसमें वेल्डीँग मजबूती से फिटींग होने के बाद भी नमी और पानी के संपर्क में रहने से लोहे से बने रेलिंग में जंग लगकर कमजोर हो सकती है ऐसे में रेलिंग के सहारे टिकने सीधा गहरे पानी में जाने का जोखिम पैदा करता है जिससे जान भी जा सकती है जन मानस से अपील जीवन दायिनी नदियों में बरसात के सीजन में पानी के तेज बहाव से बड़ी से बड़े पहाड़ पुल पुलिया भी बह जातें हैं जिसमें कई लोग उसमें फंस कर बह जातें हैं सतर्कता बरतने की जरूरत है। ज्ञापन सौंपने वालों में शिव सेना शिवसेना यूबीटी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता,जसवंत सिंह,पप्पू मानिकपुरी हैं।
