भिलाई/प्राप्त जानकारीनुसार वार्ड 30 प्रगति नगर की अव्यवस्थित नाली लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं जिसकी वजह से आएं दिन हादसों के शिकार हो रहे हैं वाहन चालक,जिसको व्यवस्थित करने में असफल रहे जनप्रतिनिधि। उक्त वार्ड में नाली निर्माण करते समय नियमों का ध्यान न रखते हुए अपने मनमर्जी से कार्य किया गया जो कि जनता को नहीं भा रहा हैं। खासकर मुख्य मार्ग जो कि एनएच से निकला हैं वहां पर नालियां क्रमहीन तरीके से बनी हुई है जिससे अक्सर वाहन चालक हादसे के अहेर होते रहते हैं जो कि कभी भी प्राणघातक साबित हो सकता हैं बड़ी दुर्घटना को को दावत दे रहा हैं। यहां पर नालियों का जाल बिछाया गया है किंतु सारे नियमों को ताक पर रख कर निर्माण कार्य किया गया है बेतरतीब नालियों के कारण पानी का बहाव भी ठीक से नहीं होता हैं जिसके कारण बरसात में हमेशा सड़क में जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती हैं जिससे एक तरफ जहां बरसात का पानी लोगों के घर तक बिन बुलाए घुस जाता हैं क्योंकि बहाव न होने की वजह से जिधर रास्ता मिलता है पानी उधर मुड़ जाता हैं जिससे लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता हैं वहीं दूसरी तरफ रोड में पानी भर जाने के कारण गड्ढे एवं खुली नाली वाहन चालकों को स्पष्ट नजर नहीं आते हैं,नालियों के ऊपर स्लैब क्रम में न होने और अच्छी तरह से ढके न होने की वजह से एक्सीडेंट होते रहते हैं जो कि कभी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में जिम्मेदारों पर उंगली उठना तय है जब तक कोई बड़ी घटना नहीं घटेगी तब तक क्या जिम्मेदारों की आंख नहीं खुलेगी इसको लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त हैं।
