भिलाई/शिव सेना यूबीटी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि खुर्सीपार बाईपास रोड से वाहन चालकों को आवाजाही करने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है रायपुर की ओर से डबरा पारा बाई पास सड़क ट्रांसपोर्ट नगर की ओर मुड़ते ही दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाईन लगी रहती है बरसात के सीजन में स्थिति और भी भयावह हो जाती है अंधेरा रहने से गाड़ियों के बीच से गाय,बैल,व बछड़े,अचानक एकाएक निकलकर स्पीड़ चलती हुई गाडिय़ों के सामने आ जाती हैं वाहन चालक हड़बड़ाकर ब्रेक लगा देते हैं और पीछे से आ रही गाड़ियों से आपस में टक्कर हो जाती है।बरसात के सीजन में सड़क किनारे बिना किसी सुरक्षा के भारी वाहनों को खड़े करना हादसों को न्यौता देने जैसा है यह शहर का मुख्य बाई पास रोड़ है ट्रांसपोर्ट नगर में बाहरी प्रदेश की भारी तादात में हैवी ट्रक,ट्रेलर,अन्य वाहनों का आना जाना लगा रहता है। भिलाई न्यू खुर्सीपार बाई पास रोड़ से केनाल रोड़ की तरफ मुड़ते ही भगतसिंह चौंक शिव मंदिर केनाल रोड़ डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाईट पोल पावर हाऊस, सुपेला, नेहरू नगर,में भी प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है आजू बाजू पैदल सड़क पार कर रहा व्यक्ति वाहन चालकों को दिखलाई नहीं देता कुछ ही हफ्ते पहले ही रात के समय सुपेला कमला मेडिकल के सामने सड़क पार करने से एक्सीडेंट होने से एक व्यक्ति के मृत्यु हो गई थी।
