भिलाई/शिव सेना यूबीटी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में 2025 में चलाए ऑपरेशन सिंदूर में 6 भारतीय वीर जवान देश के आन बान शान के रक्षा करते हुए शहीद हुए थे ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 को शुरू हुआ था पाकिस्तान और पीओकेे के 9 आंतकी ठिकानों पर भारतीय सेनाओं ने एयर स्ट्राइक कर आतंकियों को मुहतोड़ जबाब दिया जिससे 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे इसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन हमले और गोली बारी शुरू कर दी थी। ऑपरेशन सिंदूर के 6 वीर सैनिक राष्ट्र के नायक है भारत माता के 6 अमर सपूतों को कोटि कोटि प्रणाम मातृभूमि के लिए मर मिटने का उनका जज्बा ये वीर भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका बलिदान हमेशा भारत के इतिहास में अमर रहेगा।
