भिलाई/शिव सेना यूबीटी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छावनी चौंक में यातायात की दृष्टि के लिए लगाए गए सिग्नल पोल में लगे ए सी सी अडानी कंपनी के डिसप्ले बोर्ड का क्लेंप टूटने से एक साईड सड़क पर लटका हुआ है सिग्नल लाल होने पर उसी डिसप्ले बोर्ड के नीचे रूकती है गाडियाँ जिस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भारी भरकम बोर्ड थोड़ी सी हवा के झोंके से या वाहन में टकराने से किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती किसी के उपर गिर सकता है स्कूली बच्चे,कामगार मजदूर,ट्रांसपोर्टर,पैदल चलने वाले इसी रोड़ से आवाजाही करते हैं छावनी चौंक व्यस्तम मार्ग होने के कारण सैकड़ों लोगों का इसी सड़क मार्ग से आना जाना लगा रहता है चौंक चौराहों में भीड़ भाड़ वाले जगहों पर सड़क के बीचों बीच में इस तरह के डिसप्ले बोर्ड लगाने अनुमती ना दे।नागरिकों का जीवन अनमोल है प्रशासन को आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित है करना होगा।
