भिलाई/शिव सेना यूबीटी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पावर हाऊस चौंक से नन्दिनी रोड़ जाने वाली सड़क में नगर निगम प्रशासन के द्रारा लगाया गया यातायात सुरक्षा निर्देश देने वाले साईन बोर्ड आंधी तूफान से एक सड़क की ओर झुका हुआ है कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है जिस ओर बोर्ड झुका हुआ है उसी के बगल में ही बिजली तार गुजर रहा है आँधी तूफान आने से बोर्ड कभी बिजली के तार टकरा सकता है जिससे बहुत बड़ी जनहानी हो सकता है।