राजनांदगांव/चाकूबाजी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,आरोपी के कब्जे से एक नग स्टील का चाकू जप्त, 14.04.2026 प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने दोस्त के साथ चिखली से शंकरपुर जा रहा था कि बजरंग चौक झरना के पास आरोपी अमन डोंगरे , विधि से संघर्षरत बालक तथा अंकित वासनिक के साथ पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से लकड़ी के डण्डा एवं चाकू से मारपीट कर प्रार्थी के दोस्त को चाकू से वार कर घायल कर दिया कि रिपोर्ट पर धारा 296,351(2), 115(2),109(1),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आरोपी अमन डोंगरे उर्फ अमन डोरे एवं विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत गिरफतार जेल दाखिल किया गया। एवं विधि से संघर्षत बालक को सरंक्षणात्मक अभिरक्षा मे भेजा गया था। घटना के बाद से आरोपी अंकित वासनिक फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी कि 22.06.26 को आरोपी अंकित वासनिक को मोहल्ले मे घुमने सूचना प्राप्त हुआ तत्काल शांतिनगर क्षेत्र मे दबिश देकर चारो तरफ से घेराबंदी कर आरोपी अंकित वासनिक पिता स्व. शिवकुमार वासनिक उम्र 20 साल साकिन वार्ड नं. 10 अम्बेडकर चौक शांतिनगर ओपी चिखली जिला राजनांदगांव को उसके सकुनत से हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर मेमोरेण्डम कथन लेख किया गया तथा आरोपी द्वारा घटना मे प्रयुक्त एक स्टील का चाकू को बरामद कराने पर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल निरूद्ध किया गया।
