राजनांदगांव/अपराधियों पर कसा शिकंजा : राजनांदगांव पुलिस की देर रात बड़ी कॉम्बिंग गश्त, गुंडे- बदमाशों व संदिग्धों की सघन जांच,पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में विशेष रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान। कोतवाली, बसंतपुर, चिखली एवं सोमनी थाना क्षेत्र के मनगटा रिसोर्ट सहित संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच। गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों, आदतन अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन। लगभग 100 से अधिक अधिकारी -कर्मचारियों ने अभियान में निभाई सक्रिय भूमिका। कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया विशेष अभियान।””कार्यवाही का विवरण””- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत अलग-अलग चार विशेष टीमों का गठन कर थाना कोतवाली, बसंतपुर, चौकी चिखली एवं थाना सोमनी क्षेत्र के मनगटा रिसोर्ट सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर व्यापक सर्चिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों, आदतन अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान नगर पुलिस, डीएसपी सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं लगभग 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी अभियान में शामिल रहे।अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके पहचान एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं निगरानीशुदा अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। होटल, रिसोर्ट, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की भी गहन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। “”राजनांदगांव पुलिस की अपील”- राजनांदगांव पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष कॉम्बिंग गश्त एवं चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय एवं आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना है।