भिलाई/आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर खुर्सीपार मंडल द्वारा वार्ड 49 स्थित श्री राम चौक मैदान में सामूहिक योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष पाण्डेय उपस्थित रहे। उनके प्रेरक सानिध्य में क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़े उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है। आइए, दैनिक जीवन में योग को अपनाएं, निरोग रहें और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
