राजनांदगांव/पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्यवाही,
किराना दुकान से पान मसाला, गुटखा एवं सिगरेट चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, जिसकी कुल कीमत ₹53,132/- है, बरामद एवं जप्त। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।””गिरफ्तार आरोपीगण””: जावेद सोलंकी, पिता अजरत सोलंकी, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 28, केसर नगर अटल आवास, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।
जुनैद अख्तर, पिता अब्दुल यूसुफ कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 33, ग्राम कन्हारपुरी तिरंगा चौक, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।
हिरेंद्र यादव, पिता सोनू यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी लखोली अटल आवास, बैगापारा, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।
“”मामले का संक्षिप्त विवरण””-
प्रार्थी अशोक साहू ने 07.06.2026 को पुलिस चौकी सुरगी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सिंघोला स्थित उनकी किराना दुकान को दिनांक 06.06.2026 की रात्रि लगभग 8:00 बजे बंद कर वे अपने घर चले गए थे। अगले दिन 07.06.2026 को प्रातः लगभग 9:00 बजे दुकान खोलने पर दुकान का सामान बिखरा हुआ मिला तथा सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ था। दुकान का मिलान करने पर पान मसाला, गुटखा, सिगरेट के पैकेट, चिल्लर रकम एवं अन्य सामान चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर एसी एवं फ्रिज मरम्मत का कार्य करने वाले जावेद सोलंकी, जुनैद अख्तर एवं हिरेंद्र यादव से पूछताछ की गई। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी का सामान अपने किराये के मकान में छिपाकर रखना बताया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के पान मसाला, गुटखा एवं सिगरेट, जिनकी कुल कीमत ₹53,132/- है, बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
