भिलाई/प्रदेश प्रमुख डॉ.आनंद मल्होत्रा के निर्देशानुसार आज छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विभाग के हाउसिंग बोर्ड स्थित कार्यालय में शिव सैनिकों ने वृद्धि के विरोध में मुख्यमंत्री जी के नाम पर सहायक यंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि नागरिकों,किसानों,और छोटे व्यापारियों पर बिजली दरों में वृद्धि के रूप में थोपे गए भारी आर्थिक बोझ की ओर धकेलना चाहती है! छत्तीसगढ़ एक ऊर्जा सरप्लस (ऊर्जा की प्रचुरता वाला) राज्य है,जहाँ बिजली का उत्पादन प्रचुर मात्रा में होता है!इसके बावजूद,बिजली कंपनियों द्वारा दरों में की गई की गई इस हालिया बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है! “”आम जनता पर आर्थिक बोझ””: पहले से ही कमर तोड़ महंगाई से जूझ रहे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए बिजली बिल में यह वृद्धि असहनीय है! “”किसानों और कृषि क्षेत्र पर प्रभाव””: छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है! बिजली दरों में वृद्धि से किसानों की लागत बढ़ेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक दयनीय हो जाएगी!””लघु एवं कुटीर उद्योगों को नुकसान””: राज्य के छोटे और मध्यम स्तर के उद्योग इस निर्णय से बुरी तरह प्रभावित होंगे, जिससे बेरोजगारी बढ़ने की आशंका है! जनहित को ध्यान रखते हुए बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह वापस लिया जाए व आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना या सब्सिडी को और अधिक मजबूत व पारदर्शी बनाया जाए! शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) हमेशा से आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है यदि शासन द्वारा जनहित में इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लिया गया, तो हमारी पार्टी पूरे राज्य में उग्र और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । ज्ञापन सौंपने वालों में शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता,रमेश जोशी, विद्याधर साहू इत्यादि हैं।
