बेमेतरा/देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रही प्रगति पथ यात्रा – 12 साल बेमिसाल के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय बेमेतरा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आम के फलदार पौधों का रोपण करते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन के लिए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है तथा प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, अंजू बघेल, राजेंद्र शर्मा, विजय सिन्हा, हर्षवर्धन तिवारी एवं संजीव तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर साजा मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू, विधायक प्रतिनिधि नेतराम साहू, सांसद प्रतिनिधि सोनू पटेल, जिला जनपद सदस्य गोविंद पटेल, नगर पंचायत साजा अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, युवा मोर्चा बेमेतरा अध्यक्ष अजय वर्मा सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना रहा।
