पश्चिम एशिया (Middle East) में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना (US CENTCOM) ने ईरान के दक्षिणी तट पर भीषण हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई ईरान द्वारा ओमान के तट के पास एक अमेरिकी ‘अपाचे’ (Apache) मिलिट्री हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के जवाब में की गई है।बड़ी बातें: ईरान के ‘केशम द्वीप’ (Qeshm Island) और बंदर अब्बास (Bandar Abbas) शहर में कई बड़े धमाके सुने गए हैं। जवाबी कार्रवाई में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य बेस ‘अल-अज़राक’ (Al-Azraq) पर कई लॉन्ग-रेंज मिसाइलें दागीं, जिनमें से 5 मिसाइलों को जॉर्डन की वायुसेना ने बीच में ही मार गिराया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि खाड़ी के पड़ोसी देश अपनी जमीन का इस्तेमाल अमेरिका को न करने दें, वरना अंजाम भुगतना होगा।