केंद्र सरकार और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कल एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में राज्यों की विकास योजनाओं, आगामी विधायी प्राथमिकताओं और पार्टी के संगठनात्मक तालमेल पर गहन चर्चा की जाएगी।