भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर हम उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया । सादगी,ईमानदारी और जन सेवा उनके व्यक्तित्व की पहचान थी । चौधरी चरण सिंह ने देश की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा किसानों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य के लिए उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है । आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके आदर्शों को आत्मसात करने एवं किसान के हित में कार्य करने का संकल्प लेते हैं । श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह की शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
