रायपुर/पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यथिति पर उनके अनेकों कार्यो को याद कर आम जन को संदेश दिए । पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर याद करते हुए नेहरू जी को भारत की वर्तमान भारत की विकास की आधारशिला रखने वाले नेता,एवं औद्योगिक विकास के जनक बताए,साथ विश्व मंच पर गुट निरपेक्ष आंदोलन के जनक एवं विश्व पटल पर भारत की धमक के सूत्रधार थे।आई आई एम,आई आई टी,भाखड़ा नगल बढ़, हीराकुंड बांध सहित विभिन्न सिंचाई परियोजनों के जनक बताए। इस अवसर पर कांग्रेस के रायपुर ग्रामीण पूर्व ज़िलाध्यक्ष उधोराम वर्मा, जनपद सदस्य भगत बंजारे, मंडल अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, कमल भारती, जिला उपाध्यक्ष NSUI सूर्यप्रताप बंजारे ,ग्राम सभा अध्यक्ष चंद्रशेखर थवाइ, तुलसा टंडन, मनीष वर्मा इत्यादि ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे।
