भिलाई/लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रकाश कामले का प्रथम आगमन दिनांक 23 को प्रदेश कार्यकारिणी समीक्षा बैठक में होंगे शामिल रंजीत कुमार प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि जिन राज्यों में संगठन स्थापित है उन राज्यों में संगठन को लेकर समीक्षा बैठक ली जाए इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक रखी गई प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया की किसान प्रकोष्ठ संगठन विगत 2 वर्ष से प्रदेश में कार्य कर रहे हैं चिराग पासवान अपने प्रथम आगमन राजधानी में घोषणा की थी की छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन का विस्तार तेजी से होगा जो नजर आ रहा है अभी कुछ दिनों पूर्व महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकर्ता समीक्षा बैठक छत्तीसगढ़ प्रभारी सोनी वर्मा के उपस्थिति में रखी गई रंजीत कुमार ने बताया की दिनांक 23 दिन शनिवार को कैलाश नगर में किसान प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा होंगे छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रकाश कामले एवं लोजपा मुख्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सरत पांडे विशेष अतिथि रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार करेंगे मंच संचालन वरिष्ठ लोजपा नेता एवं पूर्व महासचिव मुकेश वर्मा करेंगे कार्यक्रम में विशेष रूप से लेबर प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ खेल प्रकोष्ठ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे रंजीत कुमार ने बताया की प्रदेश में किसानों की समस्या को लेकर भी विशेष चर्चा की जाएगी।
