भिलाई/प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों से दूर रहें, जिम्मेदार नागरिक बनें। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रदेश में सभी ऑयल डिपो एवं पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।
अनावश्यक खरीदारी और अफवाहों पर ध्यान न दें।
सयंम, सहयोग और जागरूकता से ही व्यवस्था सुचारू बनी रहती है। केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें,किसी भी भ्रामक सूचना से बचें सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में योगदान दें।
