भिलाई/वरिष्ठ भाजपा नेता गोकुलेश तिवारी ने जल समस्या को लेकर बहुत से प्रश्न खड़े करते हुए कहा है कि आप सभी पार्षदों को अति आवश्यक संज्ञान लेने बाबत। सभी मुद्दों पर भ्रष्टाचार की आवाज खुलकर सामने आई, आप लोगों ने बड़े प्रयास और अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा पूर्वक निर्वाहन किया। मेरी शिकायत है आप लोग नल – जल के बारे में क्यों नहीं मुद्दा उठाते ? पानी सप्लाई महत्वपूर्ण मुद्दा है, क्या इसमें भ्रष्टाचार नहीं है ? पानी सप्लाई के वक्त बिजली गोल कर देना क्या सही है ? क्या बिजली गोल करने से नलों में बराबर पानी आता है ? क्या यह देखने के लिए निगम के अधिकारी कभी मैदान पर आए, गली मोहल्ले में घुसकर के देख रेख किया । सुपेला पानी टंकी से पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया जो कि आज तक पूर्ण रूप से नहीं हो पाया कहीं भी इसका कनेक्शन सही ढंग से नहीं जोड़ पाए अधूरा अधूरा पाइप डालकर के छोड़ दिया गया एक दूसरे से कनेक्शन नहीं कर पाए। इस मुद्दे पर आप लोगों ने कभी चर्चा किया,नलों में पानी ना आए बिजली गोल की जाती है,ठीक है,अच्छी बात है लेकिन पानी फिर आना भी तो चाहिए। ऐसा नहीं है,अगर लाइट रहती है तो,गली मोहल्ले के लोग भी पानी अपने हैसियत के अनुसार भर लेते हैं लेकिन लाइट गोल होने पर नलों में पानी जैसे बिजली रहने पर आता है वैसा नहीं रहने पर भी आता है। लेकिन यहां तो खेल करना है, टैंकर से भ्रष्टाचार का टैंकर चलेंगे – डीजल चोरी होगा, ठेकेदारों को फायदा होगा, अफसरों को फायदा होगा टैंकर से बराबर सभी लोगों को पानी नहीं मिल पाता,झूमाझटकी और विवाद होता है लेकिन यहां तो सोचना नहीं है जनता ऐसी-तैसी कराए टैंकर चलाकर कमीशन खाना है ज्यादा से ज्यादा। टैंकर चलेंगे तो ज्यादा से ज्यादा कमीशन बनेंगे,आप लोग इस मुद्दे पर कभी बात क्यों नहीं करते,अधूरा अधूरा पाइप लाइन खोद करके छोड़ा गया है उसको पूर्ण करने की बात क्यों नहीं करते ? अफसरों को पकड़ के मोहल्ले गलियों में क्यों नहीं घूमाते ? नल चालू हो उस समय नलों की क्या हालत है क्यों नहीं दिखाते? आज आप सब लोगों से मेरा निवेदन है पानी की समस्या को लेकर के आप लोग निगम से बात करें अगर यह बात नहीं होती तो मजबूरन निगम के खिलाफ एवं सभी पार्षदों के खिलाफ धरना प्रदर्शन होगा। इस प्रकार वरिष्ठ भाजपा नेता गोकुलेश तिवारी ने जल समस्या को लेकर अनेक वाजिब सवाल खड़े किए हैं जो कि सोचने पर मजबूर कर रहे हैं।
