
रिसाली/छत्तीसगढ़ माटी के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह जी के बलिदान दिवस पर वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन रिसाली सेक्टर एकता मंच में छत्तीसगढ़ मातृशक्ति संगठन के द्वारा रखा गया है, कार्यक्रम की शुरुआत पुरखों को पुष्प अर्पित किया गया, संगोष्ठी में ‘मेरी माटी,मेरा प्रेम’ विषय रखा एवं वीरगाथा कविता के साथ किया गया,कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री के.आर.शाह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद, श्री राजेन्द्र परगनिया विधायक प्रतिनिधि, कलादास डेहरिया समाज सेवी, समय लाल मरावी समाजसेवी, मुक्तानंद साहु समाजसेवी, चंद्रकला तारम ( प्रदेश उपाध्यक्ष), युवा साथी दीपाशुं नेताम, आशीष नेताम, कोमल नेताम ने भी आपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में उमा सिंह, कीर्ति ठाकुर,पूर्णिमा मानकर,किरण गावरे,प्रतिमा दामले, लक्ष्मी ठाकुर,अन्नू जांगढे,मधु,कनकलता,निर्मला, नमिता नूरेटी,नूतन, ममता,सुरेंद्र मोहंती,कमल नेताम,दिलीप दामले,लीना ठाकुर, शंतानू मरकाम, रमेश पाल, राजेन्द्र शर्मा,रमेश ठाकुर, बाबूलाल आदि उपस्थित रहे।